मार्श और ठाकुर ने पंजाब को हराया, दिल्ली की उम्मीदें कायम

आईपीएल-2022 : शार्दुल ठाकुर रहा प्लेयर ऑफ द मैच

मार्श और ठाकुर ने पंजाब को हराया, दिल्ली की उम्मीदें कायम

दिल्ली की सातवीं जीत

मुम्बई।  मिचेल मार्श (63) के शानदार अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर (28 रन पर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 17 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।  


दिल्ली की सातवीं जीत : दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद पंजाब को  20 ओवर नौ विकेट पर 142 रनों पर रोक दिया। दिल्ली की 13 मैचों में यह सातवीं जीत है और उसके 14 अंक हो गए हैं जबकि पंजाब 13 मैचों में सातवीं हार के बाद 12 अंकों पर है और उसकी उम्मीद समाप्त हो चुकी है।  

वार्नर पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटा
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने लियाम लिविंग्स्टन की पारी की पहली गेंद पर अपने ओपनर डेविड वार्नर को गंवा दिया। लिविंग्स्टन ने बाद में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत और रोवमैन पॉवेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिविंग्स्टन ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। पंत सात और पॉवेल दो रन बनाकर आउट हुए।


मार्श ने लगाया अर्द्धशतक  : मार्श ने एक छोर संभाल कर खेलते हुए 48 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाये और पारी के 19वें ओवर में आउट हुए। ओपनर सरफराज खान ने 16 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 32 रन तथा ललित यादव ने 21 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 24 रन बनाये। अक्षर पटेल ने नाबाद 17 रन बनाये।पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।

स्कोर बोर्ड:
दिल्ली कैपिटल्स :    रन गेंद 4 6
वार्नर को. चाहर बो. लिविंग्स्टन   0 1 0 0
सरफराज को. चाहर बो. अर्शदीप   32 16 5 1
मार्श को. रिषी  बो. रबादा   63 48 4 3
ललित को. राजपक्षा बो. अर्शदीप   24 21 1 1
पंत स्टं. जितेश बो. लिविंग्स्टन   7 3 0 1
पॉवेल को. धवन बो. लिविंग्स्टन   2 6 0 0
अक्षर अविजित    17 20 2 0
ठाकुर को. हरप्रीत बो. अर्शदीप  3 4 0 0
कुलदीप अविजित  2 2 0 0
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन।
विकेट पतन : 1-0 (वार्नर), 2-51 (सरफराज), 3-98 (ललित), 4-107 (पंत), 5-112 (पॉवेल), 6-149 (मार्श), 7-154 (ठाकुर).
गेंदबाजी : लिविंस्टन 4-0-27-3, रबादा 3-0-24-1, हरप्रीत 3-0-29-0, रिषी 2-0-17-0, अर्शदीप 4-0-37-3, राहुल चाहर 4-0-19-0.
स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स :   रन गेंद 4 6
बेयरस्टो को. अक्षर बो. नार्त्जे 28 15 4 1
धवन को. पंत बो. ठाकुर   19 16 3 0
राजपक्षा को. नार्त्जे बो. ठाकुर    4 5 1 0
लिविंग्स्टन स्टं. पंत बो. कुलदीप  3 5 0 0
मयंक बो. अक्षर   0 2 0 0
जितेश को. वार्नर बो. ठाकुर    44 34 3 2
हरप्रीत बो. कुलदीप यादव    1 2 0 0
रिषी बो. अक्षर   4 13 0 0
राहुल चाहर अविजित   25 24 2 1
रबादा को. पॉवेल बो. ठाकुर 6 2 0 1
अर्शदीप अविजित  2 3 0 0
अतिरिक्त :     6
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन।
विकेट पतन : 1-38 (बेयरस्टो), 2-53 (राजपक्षा), 3-54 (धवन), 4-55 (मयंक), 5-61 (लिविंग्स्टन) , 6-67 (हरप्रीत), 7-82 (रिषी) , 8-123 (जितेश), 9-131 (रबादा).
गेंदबाजी : खलील 4-0-43-0, नार्त्जे 4-0-29-1, ललित 1-0-6-0, ठाकुर 4-0-36-4, अक्षर 4-0-14-2, कुलदीप 3-0-14-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     13 10 3 20 +0.391
राजस्थान रॉयल्स     13 8 5 16 +0.304
लखनऊ जायंट्स    13 8 5 16 +0.262
दिल्ली कैपिटल्स    13 7 6 14 +0.255
आरसीबी    13 7 6 14 -0.323
केकेआर      13 6 7 12 +0.160
पंजाब किंग्स    13 6 7 12 -0.043
हैदराबाद    12 5 7 10 -0.270
सीएसके     13 4 9 8 -0.206
मुंबई इंडियंस     12 3 9 6 -0.613









Read More IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित