गहलोत कैबिनेट की बैठक में आज ये होंगे फैसले....
कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसमें अन्य एजेंडा पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में 5 एजेंडों पर चर्चा के बाद फैसला होने के आसार है।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में 5 एजेंडों पर चर्चा के बाद फैसला होने के आसार है। इसमें कार्मिक विभाग का RPSC कृत्यों का परिसीमन विनियम 1951 में संशोधन, वन विभाग का झुंझुनूं बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम महात्मा गांधी बीड झुंझुनूं कंजर्वेशन रिजर्व करने, राजस्थान लोक सेवा आयोग विनियम 1951 में संशोधन, राजस्थान न्यायिक सेवा नियम 2010 की अनुसूची में संशोधन, राजस्थान न्यायिक अधिकारी चिकित्सा सुविधा नियम 2018 के नियम 4 व 6 में संशोधन, राजस्थान कंप्यूटर राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम 1992 की अनुसूची 1 में संशोधन का प्रस्ताव शामिल है। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसमें अन्य एजेंडा पर चर्चा हो सकती है।
Comment List