एक्सिओम-04 अंतरिक्ष मिशन : आईएसएस से सोमवार को वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम, शुभांशु 15 को लौट सकते हैं पृथ्वी पर

अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम

एक्सिओम-04 अंतरिक्ष मिशन : आईएसएस से सोमवार को वापसी के लिए उड़ान भरेगी टीम, शुभांशु 15 को लौट सकते हैं पृथ्वी पर

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारतीय समय के अनुसार 15 जुलाई को अपराह्न तीन बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास उतर सकते हैं

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारतीय समय के अनुसार 15 जुलाई को अपराह्न तीन बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास उतर सकते हैं। पृथ्वी पर वापसी के लिए आईएसएस से 14 जुलाई को उनकी टीम के उड़ान भरने की संभावना है। एक्सियन मिशन-4 के तहत शुक्ला सहित चार सदस्यीय दल आईएसएस पर गए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार शुक्ला स्वस्थ हैं और वह बहुत उत्साहित हैं। 

चार सफल प्रयोग किए
इसरो ने शनिवार को बताया कि अंतरिक्ष यात्री शुक्ला एक्सिओम-04 अंतरिक्ष मिशन में भारत की भागीदारी के तहत सात सूक्ष्म गुरुत्व प्रयोगों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। इनमें से चार प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और तीन पूरे होने वाले हैं। चार पूर्ण हो चुके प्रयोगों में टार्डिग्रेड्स का भारतीय स्ट्रेन शामिल है जिसमें उत्तरजीविता, पुनरुद्धार, प्रजनन और ट्रांसक्रिप्टोम शामिल हैं। वहीं मानव मांसपेशी कोशिकाओं पर अंतरिक्ष वातावरण के प्रभाव का अध्ययन करने वाला मायोजेनेसिस, चालक दल के पोषण से संबंधित मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण और जीवन रक्षक प्रणालियों से संबंधित दो किस्मों के विकास का अध्ययन करने वाला साइनोबैक्टीरिया प्रयोग भी शामिल है। पूरे हो चुके सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोगों को आगे के विश्लेषण के लिए पृथ्वी पर वापस जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। 

अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम
तीन प्रयोग जो लगभग पूरे होने वाले हैं, उनमें सूक्ष्म शैवाल, फसल के बीज और वॉयजर डिस्प्ले का अध्ययन शामिल है। भारत के नेतृत्व में ये सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण छलांग है। ये अंतरिक्षयान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और आगामी ग्रहीय मिशनों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करते हैं। 

सात दिन रहेंगे ऑब्जरवेशन में
अमेरिका की एक्सिओम स्पेस इंक ने कहा है कि पृथ्वी पर वापसी के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी के लिए वापसी यात्रा 14 जुलाई को 4:30 बजे (भारतीय मानक समय) होने की उम्मीद है। क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान के 15 जुलाई को 3:00 बजे (भारतीय मानक समय) अमेरिका के कैलिफॉर्निया तट के पास उतरने की उम्मीद है। पृथ्वी की सतह पर उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्री को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए फ्लाइट सर्जनों की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम (लगभग सात दिन) से गुजरना होगा।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से ठीक पहले यात्री अचानक बेहोश, अस्पताल में भर्ती

मिशन प्रबंधकों ने दी वापसी की अनुमति
इस बीच, राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने कहा है, मिशन प्रबंधकों ने एक्सिओम मिशन-4 (एक्स-4) के चालक दल को स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होने और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सोमवार 14 जुलाई को सुबह 7:05 बजे पूर्वी मानक समय पर उड़ान भरने की अनुमति दे दी है।

Read More सीएम ममता ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मुआवजे की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प