हरिद्वार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मकबरा ध्वस्त

हरिद्वार में अवैध मकबरे को बुलडोजर से ध्वस्त

हरिद्वार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मकबरा ध्वस्त

उत्तराखंड प्रशासन ने पिरान कलियर नगर पंचायत में अवैध मकबरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। दो सप्ताह पहले नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जाधारकों ने वैध दस्तावेज नहीं पेश किए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि खाली कराई गई जमीन अब जनहित की परियोजनाओं में इस्तेमाल होगी।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिला प्रशासन ने बुधवार को पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में बने एक अवैध मकबरे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने इस कार्रवाई से दो सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया था, जिसके बावजूद कब्जाधारकों द्वारा भूमि संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, यह निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किया गया था और कई बीघा क्षेत्र में कब्जा में लिया था। उन्होंने कहा कि, प्राथमिक जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद कार्रवाई को अंतिम रूप दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रशासनिक टीम ने अवैध मकबरा को गिराकर कब्जाधरियों से जमीन को मुक्त कराया। जिलाधिकारी दीक्षित ने बताया कि, खाली कराई गई सरकारी भूमि का आगे जनहित की परियोजनाओं में उपयोग किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, धामी सरकार पूरे प्रदेश में अवैध मजारों, कब्रों और अन्य विवादित अतिक्रमणों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और अब तक करीब 576 अवैध संरचनाएं ध्वस्त की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि, राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। सरकार ने 'लैंड जिहाद' और 'श्राइन जिहाद' के रूप में चिह्नित अतिक्रमणों पर भी कड़ा रुख अपनाया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान