CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’, वॉलंटियर्स मीट को लेकर लगाए गंभीर आरोप

इंस्टाग्राम पर सीजन-2 की शुरुआत

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’, वॉलंटियर्स मीट को लेकर लगाए गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'जंतर-मंतर सीजन-2' जल्द शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल बुकिंग में बाधाएं डाली गईं और आयोजकों को धमकियां दी गईं। दीपके ने बीजेपी पर युवाओं की आवाज से डरने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार मिल रहे सवालों के बाद कहा कि इसका दूसरा सीजन जल्द शुरू किया जाएगा। दीपके ने बताया कि कई लोग इंस्टाग्राम पर उनसे सीजन-2 की शुरुआत को लेकर जानकारी मांग रहे थे।

इसी बीच उन्होंने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी वॉलंटियर्स मीट को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। दीपके के मुताबिक, बैठक के लिए हॉल तलाशने में पार्टी को परेशानी हुई और कई जगहों पर आयोजकों को कथित तौर पर दबाव की बात बताकर जगह देने से इनकार किया गया।

उन्होंने दावा किया कि एक हॉल बुक होने के बावजूद कार्यक्रम से पहले उसके मालिकों को धमकियां मिलीं। दीपके ने इसके लिए बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी युवाओं की आवाज से डर रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कथित दबाव के बावजूद CJP अपने कार्यक्रम जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत