दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात
संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद शीर्ष नेतृत्व के साथ यह उनकी पहली बैठक थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में पंजाब में पार्टी की अंदरूनी खींचतान को खत्म करने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। पायलट की पंजाब का प्रभारी नियुक्त होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व से यह पहली मुलाकात है।
हाल ही में, कांग्रेस में पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें भूपेश बघेल की जगह यह दायित्व मिला है। पंजाब में पार्टी के भीतर जबरदस्त खींचतान है और पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पायलट समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Sep 2026 15:07:36
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' की 40 दिनों की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में होगी। फिल्म...

Comment List