युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , 4 गिरफ्तार

वैष्णवी कॉलोनी में सुनसान जगह पर एक लड़की और लड़का साथ बैठे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे चार व्यक्तियों ने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक युवती के सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वैष्णवी कॉलोनी में सुनसान जगह पर एक लड़की और लड़का साथ बैठे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे चार व्यक्तियों ने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल के थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को इलाज के लिये जीएमसीएच बेतिया भेजा।

कुमार ने बताया महिला थानाध्यक्ष द्वारा लड़की का बयान लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश