बुर्का-चश्मा पहनकर बाइक पर निकले दो युवक : पुलिस के रोकते ही खुली ‘गुप्त’ प्लानिंग, भीड़ जुटने पर खुला पूरा मामला

मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण बाइक सीज

बुर्का-चश्मा पहनकर बाइक पर निकले दो युवक : पुलिस के रोकते ही खुली ‘गुप्त’ प्लानिंग, भीड़ जुटने पर खुला पूरा मामला
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में प्रैंक रील बनाने के उद्देश्य से बुर्का पहनकर बाइक पर घूम रहे दो 12वीं के छात्रों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि न मिलने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण बाइक सीज कर दी।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बुर्का पहनकर घूम रहे दो युवकों के पकड़े जाने की घटना को लेकर पुलिस ने साफ किया है कि मामला केवल प्रैंक वीडियो बनाने का था और इसमें कोई आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार, मलदहिया चौराहे पर शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। इनमें चालक आसाद अंसारी के पीछे बैठे युवक ने नकाब पहन रखा था तथा ऊपर से चश्मा लगाया हुआ था, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों युवकों को सिगरा थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि दोनों कक्षा 12 के छात्र हैं और प्रैंक रील एवं वीडियो बनाने के उद्देश्य से नकाब पहनकर इमलिया घाट पर शूटिंग करने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया। वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। एसीपी चेतगंज तथा खुफिया इकाई के अधिकारियों ने भी दोनों से पूछताछ की, लेकिन जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इससे शांति व्यवस्था पर किसी प्रकार का खतरा नहीं पाया गया। पुलिस ने दोनों युवकों से माफीनामा लिखवाने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया