भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत

राजनाथ सिंह जारी करेंगे संचालन सिद्धांत

भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत
नई दिल्ली में बुधवार से भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नया सैन्य संचालन सिद्धांत (Land Warfare Doctrine) जारी करेंगे। यह सम्मेलन भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों, आधुनिक युद्ध पद्धतियों और सेना की परिचालन तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में रूपरेखा तय करेगा।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार से शुरू हुए सेना के सैन्य कमांडरों के तीन दिन के सम्मेलन में सेना संचालन सिद्धांत जारी करेंगे जो युद्ध के बदलते तरीकों और भविष्य के संघर्षों की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना की तैयारी की रूपरेखा तय करेगा। सेना के शीर्ष स्तर के इस सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सुरक्षा की बदलती स्थिति, सैन्य तैयारियों और सेना की क्षमताएं बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, नौसेना प्रमुख और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव भी सुरक्षा से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर विचार रखेंगे। रक्षा मंत्री संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी करेंगे। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उनके सेवा भाव, पेशेवर दक्षता और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा में योगदान के लिए दिया जाएगा।

सम्मेलन में सेना प्रमुख हरित सैन्य केंद्रों और विमानन उड़ान सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को भी पुरस्कार देंगे। सम्मेलन में सेना की मौजूदा योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी, ताकि सेना को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन विफल होने या आधार कार्ड न होने की स्थिति में बच्चों...
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे
भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत