पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश: 3 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

जांच जारी

पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश: 3 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक शक्तिशाली विस्फोटक बरामद हुआ है। ये आरोपी आतंकवादियों को रसद, सुरक्षित मार्ग और ज़मीनी मदद मुहैया कराने में शामिल थे।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी ज़िले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश कर तीन लोगों गिरफ्तार किया और उनके पास से एक शक्तिशाली विस्फोटक भी बरामद किया है। अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार लोगों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल टेरियाथ के ज़ाकिर हुसैन, कोटचरवाल टेरियाथ के मोहम्मद आज़म और राजौरी के उधान के मोहम्मद मुश्ताक के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि ये गिरफ़्तारियां राजौरी-पुंछ इलाके में सक्रिय एक आतंकी गुट की जांच के दौरान की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर आतंकवादियों को रसद सहायता , सुरक्षित आवाजाही और ज़मीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने कथित रुप से गाइड के तौर पर काम किया और कश्मीर घाटी की ओर आतंकवादी समूहों की आवाजाही में मदद की।

सूत्रों ने कहा कि गिरफ़्तार लोगों पर उन आतंकवादियों को ज़मीनी मदद देने का भी शक है जो कई हाई-प्रोफाइल हमलों में शामिल थे, जिनमें नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया हमला भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोटक कथित तौर पर एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने आरोपियों को सुरक्षित रखने और किसी लक्षित हमले में संभावित इस्तेमाल के लिए सौंपा था। मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक