'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

ई-ग्राम स्वराज और डिजिटल शासन के जरिए पंचायतों का सशक्तीकरण

'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 'सबकी योजना, सबका विकास' थीम के तहत जन योजना अभियान 2026-27 का शुभारंभ होगा। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतें वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (GPDP) तैयार करेंगी।

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को देश भर में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें पंचायतों को सशक्त बनाने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने वाले सुधारों और पहलों पर चर्चा की जायेगी तथा इन विशेष ग्राम सभाओं में जन योजना अभियान (पीपीसी) 2026-27,'सबकी योजना, सबका विकास'का शुभारंभ भी होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें सहभागी और साक्ष्य-आधारित योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अपनी ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (जीपीडीपी) तैयार करेंगी। ग्राम सभा की चर्चाओं में नागरिक और स्थानीय प्रतिनिधि एक साथ आयेंगे और प्रमुख सरकारी योजनाओं एवं पहलों के लाभों तथा कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे, स्थानीय आवश्यकताओं और कमियों की पहचान करेंगे और अपने गांवों के विकास के लिए प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय सहभागी मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से, जमीनी स्तर के विकास के लिए समग्र सरकारी दृष्टिकोण के अंतर्गत इन चर्चाओं का संचालन कर रहा है। विशेष ग्राम सभाओं के दौरान पंचायती राज मंत्रालय, वित्त आयोग के अनुदानों के माध्यम से पंचायतों को सशक्त बनाना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षमता निर्माण, ई-ग्राम स्वराज और ऑडिट ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल शासन, स्व-स्रोत राजस्व (ओएसआर) पहल आदि पर चर्चा की जायेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक टूटा; निफ्टी 22,422 पर बंद, ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70...
बीएसएनएल के 26वें स्थापना दिवस पर 5 किलोमीटर दौड़, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने की 6 प्रमुख रणनीतिक पहलों की घोषणा, सैन्य पुनर्गठन पर जोर
UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान