12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर...जानें पूरा मामला

मौत की वजह गंभीर बीमारी या तकनीकी खराबी, जांच जारी

12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर...जानें पूरा मामला
अगरतला से कोलकाता जा रही भारतीय एयर एम्बुलेंस को दरवाजा खुलने की तकनीकी खराबी के कारण ढाका में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार अन्य छह लोग सुरक्षित रहे, लेकिन 56 वर्षीय महिला मरीज अंजना भौमिक की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की असल वजह की जांच की जा रही है।

अगरतला। अगरतला से कोलकाता जा रही भारतीय एयर एम्बुलेंस को तकनीकी खराबी के कारण रविवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान 12 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसका दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया। विमान में सवार सभी छह अन्य लोग सुरक्षित रहे, जबकि 56 वर्षीय महिला मरीज की अस्पताल में मौत हो गई।

बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए विमान दोपहर करीब 1:40 बजे ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। विमान में दो पायलट, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज और उनके दो तीमारदार सवार थे।

लैंडिंग के बाद मरीज अंजना भौमिक को कुर्मितोला स्पेशलाइज्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 4:40 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत गंभीर बीमारी के कारण हुई या विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से, इसकी जांच की जा रही है।

बांग्लादेशी अधिकारियों ने मानवीय आधार पर विमान को उतरने की अनुमति दी। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी आवश्यक औपचारिकताओं के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया।

Read More चीन को भारत की दो टूक, तथ्यों को इंकार से नहीं बदला जा सकता, लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी को छत, किसी को परिवार, किसी को नई जिंदगी की राह दिखा रहा 'आश्रय' किसी को छत, किसी को परिवार, किसी को नई जिंदगी की राह दिखा रहा 'आश्रय'
1960 में शुरू हुआ सेवा का सफर आज तीन परिसरों तक पहुंचा।
फोटो प्रदर्शनी में दिखे कैमरे की नजर से आदिवासी जीवन के रंग, कला प्रेमियों को लुभा रही प्रदर्शनी
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल
मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद 
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी कोटा में गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार
RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श
12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर...जानें पूरा मामला