टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी

33,274 शिक्षकों की होगी बहाली

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने की घोषणा की है। इसके साथ ही कुल पदों की संख्या बढ़कर 33,274 हो गई है। अभ्यर्थी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को कहा है कि विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-4) के तहत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को 886 नई रिक्तियों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी है। तिवारी ने कहा कि इस प्रक्रिया में कुल 33,274 रिक्तियों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज भेजी गई 886 पूरक रिक्तियों में बांग्ला के 90, ललित कला के 21, नृत्य के 164, मैथिली के 193, अरबी के 20, फारसी के 36, विशेष विद्यालय अध्यापक के 88, पाली के 38, प्राकृत के 63, भोजपुरी के 69, मगही के 28 और कृषि के 76 पद शामिल हैं।

तिवारी ने कहा कि पहले 32,388 रिक्तियों की जो अधियाचना भेजी गई थी, उसमें कक्षा 01 से 05 के लिए 3,847, कक्षा 06 से 08 के लिए 8,563, कक्षा 09 से 10 के लिए 3,877 तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 रिक्तियां शामिल थीं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधियाचना भेजना शिक्षा विभाग का काम था और विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब परीक्षा से परिणाम तक की प्रक्रिया को पूरा करना बीपीएससी का काम है। उन्होंने कहा कि 01 सितंबर से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे और बीपीएससी से पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय