ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर, त्रिवेणी घाट खाली कराया गया; जल पुलिस ने लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को किया सतर्क

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने व सतर्क रहने की सलाह

ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर, त्रिवेणी घाट खाली कराया गया; जल पुलिस ने लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को किया सतर्क
उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जल पुलिस सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लाउडस्पीकर से मुनादी कर घाट खाली करा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने व सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल पुलिस की टीम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एहतियातन घाट को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई।

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिसकर्मी घोषणा के जरिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गंगा के समीप न जाने की हिदायत दे रहे हैं। घाट पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। जल पुलिस का मुख्य उद्देश्य जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जल पुलिस की टीम घाट पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना पुलिस और SDRF ने खटनावली गांव में एक सूखे कुएं से 150...
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त