बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

ऑप्टिकल फाइबर से साइबर सिक्योरिटी और एआई तक उभरते क्षेत्रों में होंगे प्रमाणित पाठ्यक्रम

बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
बीएसएनएल के क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (RTTC), जयपुर और आर्य कॉलेज (ACEIT) के बीच कौशल विकास के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, एआई, आईओटी और ऑप्टिकल फाइबर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, सर्टिफाइड कोर्स और इंडस्ट्रियल विजिट के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जयपुर। संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (RTTC), जयपुर और आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (ACEIT), कूकस के बीच कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में हुए इस समझौते से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। एमओयू पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) शशांक भालेकर, RTTC जयपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता, आर्य कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार आर्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

समझौते के तहत RTTC जयपुर द्वारा ऑफलाइन और हाइब्रिड माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उभरते दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रमाणित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, मोबाइल कम्युनिकेशन, डेटा कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे विषय शामिल हैं। इस पहल के तहत करीब 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और सप्ताहांत प्रशिक्षण के साथ प्रोजेक्ट ट्रेनिंग तथा औद्योगिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।

मिशन कर्मयोगी के तहत जीवन कौशल पर जोर

Read More चीनी बाजार में बड़ी गिरावट : जयपुर में थोक भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक टूटे, 20 अगस्त के ₹6,400-6,700 से घटकर ₹5,400-5,700 पर आए

सहयोग के तहत मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सार्वभौमिक मानव मूल्य (UHV), जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता और टीम निर्माण जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कॉलेज के संकाय सदस्यों की तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) और Train-the-Trainer कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन AICTE/ATAL Academy के सहयोग से किया जाएगा। यह एमओयू दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। RTTC जयपुर के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना तथा विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। समारोह में RTTC जयपुर और ACEIT के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन