चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,555 के पार बंद

आईटीसी का शेयर साढ़े चार फीसदी उछला

चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,555 के पार बंद
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौटी। बीएसई का सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 133 अंक उछलकर 22,555 के स्तर पर बंद हुआ। आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी बढ़त देखी गई।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई और बीएसई का सेंसेक्स 473 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 431 अंक चढ़कर 72,340.95 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 722 अंक की बढ़त में पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद तक यह 71,840.18 अंक तक लुढ़क भी गया। अंत में 472.77 अंक (0.66 प्रतिशत) ऊपर 72,382.47 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में 791 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 133.80 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त में 22,555.75 अंक पर बंद हुआ। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौटी है।

दूसरे एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई। वृहत बाजार में भी बिकवाली की जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.42 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.47 प्रतिशत की बढ़त में रहा। सेक्टवार सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 1.80 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह के सूचकांक में 1.53 फीसदी और मीडिया समूह में 0.92 फीसदी की तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी ऊपर रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर साढ़े चार फीसदी की बढ़त में रहा। इटरनल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक चढ़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एनटीपीसी, टाइटन, टीसीएस और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हुए। पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक औऱ टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान शक्ति सिंह गोहिल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म को बढ़ावा दे रही, युवा-किसान और व्यापारी परेशान
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को बदहाल...
पब्लिक पार्क में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक : नहीं मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला
विदेशी मुद्रा बाजार: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹96.32 पर स्थिर, जानें आज का ताजा भाव
चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,555 के पार बंद
ट्रंप के ‘सुपर इंटेलिजेंस’ आदेश का असर, मस्क की एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई होगा
SNA-SPARSH बिल प्रक्रिया अब जिला स्तर पर होगी, 12 अक्टूबर से नई व्यवस्था
झालाना में एक साथ दिखे चार बघेरे : फ्लोरा संग तीन शावकों ने कराया दीदार, सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते आए नजर