टाटा संस के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने दिया इस्तीफा, मौजूदा कार्यकाल करेंगे पूरा

बोर्ड व टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद

टाटा संस के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने दिया इस्तीफा, मौजूदा कार्यकाल करेंगे पूरा
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह तत्काल प्रभाव से पद नहीं छोड़ेंगे और फरवरी 2027 तक अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे। 18 अगस्त को प्रस्तावित एजीएम और पुनर्नियुक्ति को लेकर बोर्ड व टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेदों के कारण यह फैसला हुआ।

मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे और फरवरी 2027 तक अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे। चंद्रशेखरन 2017 से टाटा संस की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और MD रह चुके हैं। उनका इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब 18 अगस्त को टाटा संस की AGM प्रस्तावित है।

दरअसल, फरवरी में चंद्रशेखरन के कार्यकाल के विस्तार पर बोर्ड ने फैसला टाल दिया था। इसके बाद टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच उनकी पुनर्नियुक्ति को लेकर मतभेद की खबरें सामने आई थीं। 18 अगस्त की बैठक में चंद्रशेखरन के निदेशक पद पर दोबारा नियुक्ति को लेकर वोटिंग होनी थी। उनके निदेशक पद पर नहीं रहने की स्थिति में चेयरमैन पद पर बने रहना भी मुश्किल हो सकता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया