बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025: सात्विक-चिराग को कांस्य पदक, सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी ने दी मात

सात्विक-चिराग की जोड़ी का यह दूसरा कांस्य पदक

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025: सात्विक-चिराग को कांस्य पदक, सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी ने दी मात

भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा

पेरिस। भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। शनिवार को एक घंटे 7 मिनट तक चले मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चीन के चेन बोयांग और लियू यी ने 19-21, 21-18,12-21 से हराया।

विश्व चैंपियनशिप में सात्विक-चिराग की जोड़ी का यह दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले सात्विक-चिराग ने टोक्यो में 2022 में हुई बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने मैच की अच्छी शुरुआत की और 4-0 की बढ़त बना ली। मिड-गेम ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बनाए रखी। लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी की और 14-13 की बढ़त हासिल कर ली और इस बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 5-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन चीनी जोड़ी ने इसे 11-9 कर दिया। लेकिन एक बार फिर सात्विक और चिराग ने अपनी पकड़ को मजबूत किया और 16-11 से बढ़त बना ली। इसके बाद चेन बोयांग और लियू यी ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन 32 शॉट की रोमांचक रैली ने सात्विक-चिराग को गेम प्वाइंट दिलाया और मैच को निर्णायक तक पहुंचाया।

निर्णायक मुकाबले में, चेन बोयांग और लियू यी ने वापसी करते हुए 9-0 की बड़ी बढ़त बना ली और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

Read More नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प