दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की शुरूआत आक्रामक अंदाज में

दिशा ने कैंडलविक को हराया : भावेश यादव ने खेली 106 रनों की शतकीय पारी, कैंडलविक के देवांग ने भी बनाए 121 रन
भावेश यादव के 106 रन और वैभव खटाना के 80 रन और वचन सिंह 4 विकेट की बदौलत दिशा ने कैंडलविक को हराया। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दोनों टीमों के बीच मैच में दिशा ने 4 विकट से जीत हासिल की है।

जयपुर। भावेश यादव के 106 रन और वैभव खटाना के 80 रन और वचन सिंह 4 विकेट की बदौलत दिशा ने कैंडलविक को हराया। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दोनों टीमों के बीच मैच में दिशा ने 4 विकट से जीत हासिल की है। दिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और कैंडलविक को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसमें कैंडलविक ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 265 बनाए। कैंडलविक की ओर से देवांग ने शानदार शतक लगाया, उन्होंने अपने शतक में 72 गेंदो पर 15 चौके और 2 छक्के लगाकर 121 रन बनाए लेकिन यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई और टीम को हार का सामना करना पड़ा ।

भव्य-52, खुशलेंद्र-26, प्रखर-14 ने रन बनाकर कैंडलविक को 265 रनों तक पहुंचाया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में वचन-4, और राघव-मयंक और वैभव ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की शुरूआत आक्रामक अंदाज में हुई। कैंडलविक की ओर दिया लक्ष्य दिशा ने 38.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिसमें भावेशयादव 106 रन की शतकीय पारी खेली और वैभव खटान-80 बनाकर इस जीत में मजबूती से साथ दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। कैंडलविक के प्रखन को 4 और कार्तिक-वत्सल ने 1-1 सफलता मिली।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस