अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द

20 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू

अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पूजा कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं पुलिस ने मामले में पूजा कमेटी के पदाधिकारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के चोरबागान सार्वजिनक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में घायल लोगों से मिलकर रविवार को उनका हालचाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अमित शाह ने घायलों से मिलने के लिए शहर के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल का दौरा किया। इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई है।

इस त्रासदी के बाद उन्होंने अपने सभी पूर्व-निर्धारित दुर्गा पूजा पंडाल के दौरे रद्द कर दिए। शनिवार रात कोलकाता पहुंचे शाह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार के अपने कार्यक्रमों की शुरुआत कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके परिजनों से भी बातचीत की कालीघाट के दौरे में गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। इस बीच, कोलकाता पुलिस ने चोर बागान सार्वजिनक पंडाल में अत्यधिक भीड़ के कारण हुई भगदड़ की जांच तेज कर दी है।

इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किसी भी अन्य अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाउबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडाल और उससे जुड़ी सड़कों के आसपास सुरक्षा प्रतिबंध भी कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि निर्धारित क्षेत्र में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

नव उमंग- नई तरंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी’ का आयोजन, छात्राओं ने किया कैटवॉक नव उमंग- नई तरंग के साथ फ्रेशर्स पार्टी ‘सिनर्जी’ का आयोजन, छात्राओं ने किया कैटवॉक
जयपुर के एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के लिए 'सिनर्जी-2026' फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। कॉलेज...
UN महासचिव की रेस से हटे मैकी सॉल, गुटेरेस के बाद कौन संभालेगा संयुक्त राष्ट्र की कमान?
अब बस हादसों पर लगेगी लगाम! केरल सरकार की अनोखी पहल, जानिए क्या है नया प्लान
महिला उद्यमियों को दिया डिजिटल मार्केटिंग का मंत्र, हर प्रदर्शनी में होगी डिजिटल ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, सुरक्षा जांच में खुलासा