सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

बचाव कार्य समीक्षा के निर्देश

सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने लापरवाही बरतने के आरोप में दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में हुई घटना के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि मामले में लापरवाही के लिए निगम के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में दक्षिण जोन के उपायुक्त, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।

निगम के आदेश में कहा गया है कि दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार को दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन सर्विसेज (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 और लागू दूसरे नियमों के तहत तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। अन्य आदेश में रणवीर सिंह (सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (दक्षिण जोन), ललित कुमार गोयल (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, बिल्डिंग), सुनील चौहान (असिस्टेंट इंजीनियर)और आशीष कुमार (जूनियर इंजीनियर)को भी निलंबित किया गया है।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुरक्षा उपायों और जारी बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए नयी दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत स्थल का फिर दौरा किया। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दुर्घटना स्थल का आज दौरा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम अभियान में निरंतर काम कर रही है। सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले के जिम्मेदार सभी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त और मुख्य सचिव को दिये है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार