सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश

बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी भी व्यक्ति को हिरासत में न लेने की सख्त हिदायत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था के मद्देनजर बैरिकेड्स की समीक्षा करने और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, न्यायालय ने बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी को भी हिरासत में न लेने और मेट्रो-रेल सेवाओं को सामान्य रूप से चालू रखने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने प्रशासन और अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे पूरी दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, कानून-व्यवस्था तथा यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स की समीक्षा करें और इंटरनेट सेवाओं को बहाल करें। इसके साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया कि मेट्रो और रेल सेवाएं सार्वजनिक व्यवस्था के तहत जरूरी प्रतिबंधों के अधीन सामान्य रूप से चालू रखी जाएं।

उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के बिना हिरासत में न लिया जाए। न्यायालय ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों के बाहर शांतिपूर्ण और निहत्थे एकत्र होने वाले लोगों के संदर्भ में यह आदेश दिया जहां निषेधाज्ञा लागू है।

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्चतम न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने से संबंधित सूचना बोर्ड/नोटिस को, अगर पहले से न हटाया गया हो, तो तुरंत हटा दिया जाए। इस निर्देश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि न्याय तक पहुंच को लेकर, जिसमें किसी भी अदालत में प्रवेश और निकास शामिल है, किसी भी प्रकार की कोई आशंका या बाधा न रहे।

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि मेट्रो और रेलवे सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होनी चाहिए, जब तक कि सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान को दूर करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत प्रतिबंध लगाना आवश्यक न हो।

Read More आरबीआई के फैसले के बाद बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 429 अंक टूटा; निफ्टी भी 22,603 पर बंद

पीठ ने अवमानना याचिका पर कथित अवमाननाकर्ताओं को नोटिस जारी कर उनका जवाब और मंगलवार तक अनुपालन रिपोर्ट तलब की है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी अधिवक्ता को उसके पेशेवर कर्तव्यों के निर्वहन से न रोका जाए और सुनवाई के दौरान उल्लेखित अन्य याचिकाओं को अवमानना कार्यवाही के साथ संबद्ध करने का आदेश दिया।

Read More नाना पाटेकर के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सीएम ने कहा-कला जगत ही नहीं, राष्ट्र ने खोया एक अनमोल रत्न 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: दिल्ली में बैरिकेड्स की समीक्षा, इंटरनेट बहाल करने और मेट्रो का सामान्य परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश
उच्चतम न्यायालय ने रविवार को एक विशेष सुनवाई में अधिकारियों को दिल्ली में लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात...
पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात