कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान

हर साल दाखिलों में आती हैं अड़चनें

कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत स्कूलों के 35 करोड़ रुपये बकाया हैं, आयुष्मान योजना में अस्पतालों को भुगतान नहीं मिल रहा और लाडो लक्ष्मी योजना में शर्तों के कारण महिलाएं वंचित हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पा रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान लंबित होने से गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूलों पर करीब 35 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसके कारण हर साल दाखिलों में अड़चनें आती हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में भी अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे कई निजी अस्पताल लाभार्थियों के उपचार में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गंभीर बीमारियां भी योजना के दायरे से बाहर हैं। लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में कई शर्तें जोड़ दी गयीं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से आरटीई भुगतान जारी करने, आयुष्मान योजना के बकाया का निपटारा करने और सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना अनावश्यक शर्तों के पहुंचाने की मांग की।  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना