सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : महिला नक्सली सहित 7 ढेर, संगठन का शीर्ष सदस्य मेटूरू जोगा राव भी शामिल

मोरडुमिल्ली में बड़ी मुठभेड़, सात नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : महिला नक्सली सहित 7 ढेर, संगठन का शीर्ष सदस्य मेटूरू जोगा राव भी शामिल

आंध्र प्रदेश के मोरडुमिल्ली क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तड़के हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए, जिनमें 3 महिलाएँ शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष सदस्य मेटूरू जोगा राव और कुख्यात कमांडर मादवी हिड़मा भी शामिल बताया गया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

सुकमा। आंध्र प्रदेश के मोरडुमिल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तड़के हुयी मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गये, जिनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह कार्रवाई चल रहे संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सात नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें संगठन का शीर्ष सदस्य मेटूरू जोगा राव भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कुल सात नक्सलियों में 3 महिला नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दराज ने बताया कि हम आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संपर्क में हैं थोड़ी देर बाद अधिकृत सूचना दे सकेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोरडुमिल्ली थाना क्षेत्र के जीएम वालासा गांव के जंगलों में हुई। सुरक्षा बलों ने मौके से 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। हालांकि अन्य माओवादियों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम सीता ज्योति तथा संगठन के 5 अन्य एसीएम के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि किसी भी घायल नक्सली या बच निकलने की कोशिश कर रहे दस्ता सदस्यों को पकड़ा जा सके। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर सेंट्रल कमेटी मेंबर मादवी हिड़मा मारा गया। उसके साथ ही उसकी पत्नी मढ़कम राजे भी मारी गई। हिडमा 24 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रह चुका था। उसे 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमले के लिए जिम्मेदार बताया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत