छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : 16 नक्सलियों के शव बरामद, ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद
मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना
उप महानिरीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सली मारे गए हैं। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है। सोलह नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये है। जिस तरह से हथियार मिले हैं, उससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है।
उप महानिरीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है। इंसास, एसएलआर जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Comment List