कांग्रेस नेताओं ने ईद की मुबारकबाद और गणगौर पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- ये त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक

पूरे देश में जोश और उमंग के साथ यह त्यौहार मनाया जा रहा

कांग्रेस नेताओं ने ईद की मुबारकबाद और गणगौर पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- ये त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर के पाक त्योहार पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देने के साथ ही गणगौर पर्व की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर के पाक त्योहार पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देने के साथ ही गणगौर पर्व की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने ईद पर कहा है कि रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर के पाक त्योहार पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हैं। पूरे देश में जोश और उमंग के साथ यह त्यौहार मनाया जा रहा है।

यह त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार खुशियों और मेल मिलाप का संदेश लेकर आया है। नेताओं ने प्रदेशवासियों को गणगौर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता अटूट प्रेम सामाजिक सद्भावना का प्रतीक पर्व गणगौर की सभी प्रदेश वासियों को बधाई हो। परिवारिक प्रेम और सौहार्द के महापर्व गणगौर पर माता गौरी वरदान दे, सदा परिवार सुख समृद्ध रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग