दिल्ली महारैली तैयारियों को लेकर पीसीसी में बैठक, विधायक-सांसद और नेता रहे मौजूद

वोट चोरी की बात को लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

दिल्ली महारैली तैयारियों को लेकर पीसीसी में बैठक, विधायक-सांसद और नेता रहे मौजूद

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसम्बर को दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर पीसीसी मुख्यालय पर बैठक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में विधायक,सांसद, पीसीसी और अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बैठक में अपने विचार रखे।

जयपुर। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 14 दिसम्बर को दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर पीसीसी मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में विधायक,सांसद, पीसीसी और अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, वरिष्ठ विधायक हरेन्द्र मिर्धा आदि ने बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक में दिसंबर को होने वाली वोट कर गद्दी छोड़ महारैली में राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विधायक प्रशांत शर्मा, अमीन कागजी, पीतराम काला, रामनिवास गावड़िया, विद्याधर चौधरी, भगवानाराम सैनी, रामकेश मीणा आदि शामिल हुए। सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को उनके विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसाईआर प्रक्रिया में वोट चोरी की बात को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित