त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग

धुआं उठते ही जान बचाकर ट्रेन से बाहर कूदे लोग

त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में राजपुरा के सराय बंजारा के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग और धुआं फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

राजपुरा। अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार को आग की चपेट में आ गई। राजपुरा के पास सराय बंजारा क्षेत्र में ट्रेन की चार बोगियों में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। डिब्बों से धुआं उठता देखकर यात्रियों ने सामान लेकर बाहर निकलना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए।

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। आग को दूसरी बोगियों तक फैलने से रोकने के लिए प्रभावित चारों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों का सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे मामले की जांच में जुटा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार  चंबल के पानी से बदलेगी ग्रामीण राजस्थान की तस्वीर, 1,096 करोड़ की जल परियोजनाओं से सिंचाई और पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार 
राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई और पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए जल परियोजनाओं को गति दे रही है। पाँचना...
धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 
त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग
जयपुर एयरपोर्ट : विमान की अनुपलब्धता से रद्द रहेगी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मुख्यमंत्री की दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज पर शुभकामनाएं, कहा- प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करें
आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने किया हमला और फिर ऐसे बची जान
अलवर गुड्स शेड से बाजरा लदान की शुरुआत, रेलवे को मिलेंगे 1.63 करोड़ रुपए