सैन्य कार्रवाई को देखते हुए केंद्र सरकार का निर्णय, चुनिंदा हवाई अड्डे और मार्ग अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा

वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी

सैन्य कार्रवाई को देखते हुए केंद्र सरकार का निर्णय, चुनिंदा हवाई अड्डे और मार्ग अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा

मंत्रालय ने कहा है कि इन सभी हवाई अड्डों पर 14 मई तक  सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई को देखते हुए हिंडन, श्रीनगर, चंडीगढ़, जोधपुर, राजकोट और भुज समेत 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड्डयन गतिविधियां 14 मई तक अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबद्ध विमानन प्राधिकरणों ने परिचालन संबंधी कारणों से नौ से 14 मई 2025 तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी तरह के नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। 

मंत्रालय ने कहा कि नोटिस टू एयरमैन (नोटम) के अनुसार उधमपुर, अम्बाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज,बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट,पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि इन सभी हवाई अड्डों पर 14 मई तक  सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी। एएआई ने परिचालन संबंधी कारणों से दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर हवाई यातायात सेवा (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों के अस्थायी रूप से बंद रहने की अवधि को भी बढ़ा दिया है। एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटरों को मौजूदा हवाई यातायात परामर्श के अनुसार वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा