दिल्ली के हिस्से का पानी कम करके चुनाव में हार का बदला ले रहे हैं केजरीवाल, दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कम पानी आ रहा : वर्मा

दिल्ली को 15 फीसदी पानी कम मिला

दिल्ली के हिस्से का पानी कम करके चुनाव में हार का बदला ले रहे हैं केजरीवाल, दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कम पानी आ रहा : वर्मा
इसकी वजह है पंजाब की ‘आप’, सरकार जिसने अपनी हार का बदला लेने के लिए दिल्ली का पानी कम कर दिया

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली का पानी कम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ‘आप’ संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में हुए हार बदला पानी कम करके ले रही है।

वर्मा ने कहा कि दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कम पानी आ रहा है। इसकी वजह है पंजाब की ‘आप’, सरकार जिसने अपनी हार का बदला लेने के लिए दिल्ली का पानी कम कर दिया। उन्होंने कहा कि “ भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) से हरियाणा के लिए जो पानी रिलीज होता था, उन्होंने उसे कम किया। दिल्ली में प्रतिदिन हरियाणा से जो पानी आता था वह औसतन क्यूसेक था। लेकिन एक मई को हमारे पास 88 क्यूसेक पानी कम आया, 2 मई को 119 क्यूसेक, 3 मई को 71 क्यूसेक पानी, 4 मई को 55 क्यूसेक और 5 तारीख यानी कल 130 क्यूसेक पानी कम आया। इसका मतलब दिल्ली को 15 फीसदी पानी कम मिला।”

उन्होंने कहा कि “ पंजाब सरकार और केजरीवाल दिल्ली के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल के आदेश पर हरियाणा को पानी कम दे रही है और उसी के चलते दिल्ली को भी कम पानी मिल रहा है। हम ये गंदी राजनीति चलने नहीं देंगे।” उन्होंने केजरीवाल से कहा कि इतनी गंदी राजनीति आपको शोभा नहीं देती।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग