खड़गे ने केंद्र पर उठाया सवाल, विपक्ष पर ईडी-सीबीआई और जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली क्यों ?

'अहंकार में जनता के दमन को बनाया आदत'

खड़गे ने केंद्र पर उठाया सवाल, विपक्ष पर ईडी-सीबीआई और जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली क्यों ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सवालों पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है और जनता की आवाज दबाने के लिए लाठी, गोली तथा हिंसा का सहारा ले रही है। उन्होंने सत्ता के अहंकार को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सवाल पूछने पर विपक्ष पर प्रवर्तन निदेशालय-केन्द्रीय जांच ब्यूरो (ईडी-सीबीआई) और जनता पर थप्पड़, लाठी तथा गोली का इस्तेमाल कर रही है। खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि भाजपा लोगों के सवालों से इतनी घबरा गयी है कि 'नाराज फूफा', 'दिमागी नक्सल' और 'आंदोलनजीवी' जैसे अपशब्द भी अब फीके पड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस सीधे हिंसा पर उतर आये हैं। दिल्ली के मंत्री युवा को थप्पड़ मार रहे हैं और गृह मंत्री की निगरानी में जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ। खरगे ने कहा कि इससे पहले किसानों को भाजपा सरकार में एक मंत्री के पुत्र ने गाड़ी से कुचला, एक केंद्रीय मंत्री ने 'गोली मारो...' कहा, किसान आंदोलन में रबर बुलेट चली और 750 किसानों की जान गयी।

उन्होंने कहा कि गुजरात के ऊना में दलितों पर कोड़े बरसाये गये, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। सत्ता का अहंकार जब चरम पर होता है, तो जनता का सार्वजनिक दमन और अपमान आदत बन जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-आरएसएस केवल नीतियों से ही लोकतंत्र नहीं कुचल रहे हैं, बल्कि अब लाठी-डंडे तानकर जनता पर सीधे प्रहार कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज