DAP और यूरिया की किल्लत पर गरजी सैलजा : कहा- कालाबाजारी रोकने में फेल भाजपा सरकार, हरियाणा के किसानों से हो रहा विश्वासघात

उकलाना में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने रोष जताया

DAP और यूरिया की किल्लत पर गरजी सैलजा : कहा- कालाबाजारी रोकने में फेल भाजपा सरकार, हरियाणा के किसानों से हो रहा विश्वासघात
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में डीएपी और यूरिया खाद की कमी राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए शर्म की बात है

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में डीएपी और यूरिया खाद की कमी राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए शर्म की बात है। कुमारी सैलजा ने कहा कि किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, कालाबाजारी, और बढ़ी हुई कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ हिसार, पिहोवा, सिरसा और महेंद्रगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया है। खुद को किसान हितेषी होने का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। इस मामले में न तो सरकार खाद की कालाबाजारी रोक पा रही है और न ही खाद की कमी को दूर कर पाई है।

सांसद ने कहा कि हिसार में किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार का पुतला फूंका और डीएपी-यूरिया की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महेंद्रगढ़ में किसानों ने सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर यूरिया खाद के लिए लंबी लाइनें लगाईं और खाद की कमी पर विरोध जताया। उकलाना में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने रोष जताया। बरवाला में किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएपी और यूरिया की कमी के लिए सरकार की आलोचना की। पिहोवा में किसानों ने नाराज होकर जाम लगा दिया। हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि अधिकारी झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के साथ ही क्षेत्र में खाद, विशेषकर डीएपी और यूरिया की मांग ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन किसानों को यह खाद समय पर नहीं मिल रही। जिसका सबसे बड़ा कारण कालाबाजारी हैं। हांसी, नारनौंद और बास एरिया के दुकानदार विभागीय स्टॉक रिपोर्ट के बावजूद किसानों को खाद नहीं दे रहे, बल्कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा दामों पर ब्लैक में बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, और जो खाद मिल रही है, वह भी ब्लैक मार्केट में बेची जा रही है। इसके अलावा, बिजली बिलों में वृद्धि और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर भी किसानों ने विरोध जताया है। सांसद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो वे कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।

Read More ब्रिक्स मंच पर दिखेगी भारत की डीप-टेक ताकत, 37 स्टार्टअप पेश करेंगे नवाचार और वैश्विक साझेदारी के अवसर

सांसद सैलजा ने कहा कि सिरसा की स्वच्छता रैंकिंग में आई भारी गिरावट भाजपा सरकार की विफलता और उसके दिखावटी विकास मॉडल का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेता कहते थे कि ट्रिपल इंजन सरकार से हरियाणा के शहर चमकेंगे। लेकिन सिरसा की सच्चाई आज हर किसी के सामने है। गली-गली फैला कचरा, जाम पड़ी नालियां, ओवरफ्लो होता सीवरेज, बदहाल सार्वजनिक शौचालय, टूटी-फूटी सड़कें और उन पर बहता गंदा पानी राज्य सरकार के दावों की पोल खोलता है।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप