पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, मुश्किल में ममता सरकार

8 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना भी आज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, मुश्किल में ममता सरकार
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में पूरा देश ये जानने में उत्सुक है कि इन राज्यों में जनता का आशीर्वाद किस पार्टी को मिलेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल यानी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने। ऐसे में पूरा देश ये जानने में उत्सुक है कि इन राज्यों में जनता का आशीर्वाद किस पार्टी को मिलेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल यानी 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसके अलावा 6 राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की मतगणना भी आज की जाएगी। 

सियासी मुकाबले पर नजरें
पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, एआईएडीएमके गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। आरओ, एआरओ, काउंटिंग एजेंट और काउंटिंग सुपरवाइजर सभी तैयार हैं। उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है। कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटरों पर     सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।

7 एजेंसियों के एग्जिट पोल ऑफ पोल्स में दावा  
बंगाल में पहली बार भाजपा बहुमत पाने जा रही, तमिलनाडु में द्रमुक व असम में भाजपा सत्ता में वापसी का दावा कर रही, केरल में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है।  

Read More फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह स्वतंत्र आवाजाही की संवैधानिक गारंटी का अनिवार्य हिस्सा

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित