मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की

मध्य प्रदेश हादसे और बाढ़ त्रासदी पर जताई गहरी चिंता

मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की
बसपा प्रमुख मायावती ने दिल्ली में हॉस्टल छत हादसे, मध्य प्रदेश में जहरीली शराब त्रासदी और कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ये घटनाएं शासन-प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाती हैं। मायावती ने सरकारों से कड़े कदम उठाने की मांग की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली के पीजी हॉस्टल की छत ढहने से पांच लोगों की मौत, मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जनहानि पर चिंता जताई है।

मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इन घटनाओं से साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित और जनकल्याण के संबंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों की घातक लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी सरकारों को सख्ती से लगाम लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने इन घटनाओं को अत्यंत दुखद और चिंतनीय बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
कांग्रेस और उसके छात्र संगठन एनएसयूआई ने दिल्ली के सत्य निकेतन में जर्जर पीजी इमारत ढहने से हुई छात्रों की...
राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण, मुख्य सचिव ने एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
MPSC अभ्यर्थियों का पुणे में प्रदर्शन, चेयरमैन के इस्तीफे और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग; पेपर लीक की जांच पर जोर
हाड़ौती में 52 सरकारी कॉलेज, 51 में पीटीआई ही नहीं, स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी
असर खबर का : मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के दो वन रक्षकों को मिली चार्जशीट
चार से पांच बच्चों वाले प्रत्याशी भी हैं चुनाव मैदान में, कांग्रेस के 63,भाजपा के 70 प्रत्याशी दो से अधिक बच्चों वाले
47 इतना छोटा और 34 इतना बड़ा वार्ड कैसे