चूहे ने दिल्ली जा रही फ्लाइट कराई लेट : फ्लाइट में चूहा मिलने से यात्रियों में हड़कंप, तीन घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
केमिकल डालकर मारा गया चूहा
केमिकल डालकर चूहे को मारकर बाहर निकाला गया। उड़ान के दौरान किसी तरह का खतरा न हो इसके लिए लगातार चूहे को बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा।
लखनऊ। कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली उड़ान में चूहा दिखने पर यात्रियों को उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया। चूहे को ढूंढने के लिए तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान कई यात्री वापस भी हो गए। कानपुर एयरपोर्ट में दिल्ली के लिए जाने वाली उड़ान रविवार अपने तय समय पर दोपहर 2:10 बजे आई। यहां से दोपहर 2:55 बजे यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। यात्रियों को भी बैठाया जा चुका था। सभी यात्रियों के सवार होने पर पता चला कि विमान में एक चूहा घुस आया है। क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी।
केमिकल डालकर मारा गया चूहा
विमान इंडिगो का है। केमिकल डालकर चूहे को मारकर बाहर निकाला गया। उड़ान के दौरान किसी तरह का खतरा न हो इसके लिए लगातार चूहे को बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा।

Comment List