पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने ली 10वीं बार बिहार के CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम, जानें कौन कौन दिग्गज पहुंचे शपथग्रहण समारोह में
नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ
नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद संभाला। गांधी मैदान में हुए समारोह में पीएम मोदी सहित एनडीए नेताओं की मौजूदगी रही। कई मंत्रियों ने भी शपथ ली।
पटना। बिहार को आज उसका महामहीम मिल चुका है और नीतीश कुमार ने बिहार सीएम की 10वीं बार शपथ ले ली है। बता दें कि, इसके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। आज सुबह 11.00 बजे से ही पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ओर विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि, इस मौके पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इसके साथ ही बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। साथ ही आपको बता दें कि, बिहार में 18वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे। इसके अलावा नीतीश सरकार में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जयसवाल, अशोक चौधरी आदि ने भी बिहार कैबिनेट के राज्य मंत्रियों के रूप में भी शपथ ग्रहण की।
लिस्ट में कौन से नाम शामिल? BJP कोटे से 14 मंत्री
सम्राट चौधरी – मुंगेर – कुशवाहा
विजय सिन्हा – लखीसराय – भूमिहार
दिलीप जायसवाल – वैश्य – किशनगंज
मंगल पांडे – ब्राह्मण – सिवान
नितिन नवीन – कायस्थ – पटना
सुरेंद्र मेहता – कुशवाहा – बेगूसराय
संजय टाइगर – राजपूत – आरा
लखेंद्र पासवान- पासवान – वैशाली
श्रेयसी सिंह – राजपूत – जमुई
अरुण शंकर प्रसाद- सुढी- मधुबनी-
राम कृपाल यादव – यादव – पटना
रमा निषाद – मल्लाह- मुजफ्फरपुर
नारायण शाह – बनिया- चंपारन
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – अति पिछड़ा – औरंगाबाद
जेडीयू कोटे से 9 मंत्री
नीतीश कुमार – कुर्मी – नालंदा
अशोक चौधरी- दलित – पटना
लेसी सिंह- राजपूत – पूर्णिया
सुनील कुमार- दलित – गोपालगंज
विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल
श्रवण कुमार- कुर्मी – नालंदा
विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर
मदन साहनी- मल्लाह – दरभंगा
जमा ख़ान- मुस्लिम- कैमूर
एलजेपी कोटे से 2 मंत्री
संजय पासवान – पासवान- बेगूसराय
संजय सिंह – राजपूत – वैशाली
हम कोटे से एक मंत्री
संतोष कुमार सुमन – दलित – गया
आरएलएम कोटे से एक मंत्री
दीपक प्रकाश – कुशवाहा – नॉन इलेक्टेड

Comment List