आईआईएम में महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने ब्वॉयज हॉस्टल का किया दौरा
इस मामले में अभी तक कोई कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है
महिला ने अपने साथ आईआईएम कोलकाता के ब्वॉयज हॉस्टल में छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है।
बेंगलुरु। कोलकाता के शैक्षिक संस्थानों में महिलाओं के खिलाफ मामले लगातार बढ़ रहे है। अब नया मामला आईआईएम कोलकाता में देखने को मिला है। महिला ने अपने साथ आईआईएम कोलकाता के ब्वॉयज हॉस्टल में छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसे छात्रों ने हॉस्टल में बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर हरिदेवपुर पुलिस ने हॉस्टल का दौरा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:17:10
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...

Comment List