पंजाब बाढ़ राहत : केजरीवाल ने भगवंत मान के ऐतिहासिक ऐलानों की तारीफ की, खजाना खोला गया पीड़ितों के लिए

पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया

पंजाब बाढ़ राहत : केजरीवाल ने भगवंत मान के ऐतिहासिक ऐलानों की तारीफ की, खजाना खोला गया पीड़ितों के लिए
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब की आप सरकार ने बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए खजाना खोल दिया है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब की आप सरकार ने बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए खजाना खोल दिया है। केजरीवाल ने आज कहा कि आज तक देश की किसी भी राज्य सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। अस्पताल में बीमार हालत में भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाबियों की चिंता है। उन्होंने अपने एलान में सबका ख्याल रखा है।

उन्होंने कहा कि “पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है। ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है। आप के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात दिन सेवा कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब ने लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। ये ऐलान ऐतिहासिक हैं। आज तक देश की किसी भी सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया है।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे भगवंत मान का हर ऐलान जनता तक पहुंचे। ये पुण्य का काम है। सब लोग पीड़ितों की खूब सेवा करें।”

इस बीच आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मान के ऐतिहासिक एलान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा “पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर पंजाबियों के सच्चे हमदर्द बनकर सामने आए हैं।अस्पताल में रहते हुए भी उनके दिल में सिर्फ़ एक ही चिंता रही कि पंजाब में आई बाढ़ से उपजे हालातों में अपने लोगों का दुख कैसे कम किया जाए।”

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल