भारत को एस-400 की आपूर्ति पर पुतिन-मोदी ने की संक्षिप्त चर्चा, रूस ने कहा- कोई खास बातचीत नहीं हुई

2018 के रक्षा समझौते के तहत शेष यूनिटों की डिलीवरी पर ध्यान

भारत को एस-400 की आपूर्ति पर पुतिन-मोदी ने की संक्षिप्त चर्चा, रूस ने कहा- कोई खास बातचीत नहीं हुई
बिश्केक में आयोजित बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति पर संक्षेप में बातचीत हुई। रूसी अधिकारियों के अनुसार, 2018 में हुए 5.43 अरब डॉलर के समझौते के तहत शेष प्रणालियों की आपूर्ति पर आगे विस्तृत विचार किया जाएगा।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बिश्केक में बातचीत के दौरान भारत को रूसी एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के मुद्दे पर संक्षेप में चर्चा हुई। रुस की सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए संघीय सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगाएव ने यह जानकारी दी। जब शुगाएव से पूछा गया कि क्या नेताओं ने एस-400 की आपूर्ति का मुद्दा उठाया था, तो उन्होंने कहा, "बस संक्षेप में। कोई खास चर्चा नहीं हुई।"

उन्होंने बताया कि इन प्रणाली की आपूर्ति की योजना है और इस पर विस्तार से विचार करने की ज़रूरत है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में रूस और भारत ने कुल 5.43 अरब डॉलर की कीमत वाले पांच एस-400 वाय रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे। पहली तीन यूनिट 2021 और 2023 के बीच आपूर्ति की गईं, जबकि बाकी दो के 2026 और 2027 में आने की उम्मीद है। मार्च 2026 में भारत ने नए एस-400 प्रणाली खरीदने को मंज़ूरी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25...
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका