राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षक अभ्यर्थियों ने उठाया था भर्ती का मुद्दा

राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लेने का भी अनुरोध किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने तथा दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। राहुल गांधी ने 29 सितंबर को यादव को लिखा पत्र सोमवार को जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है। राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाये, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को पक्की नौकरी मिल सके। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किये हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा रहे हैं, लेकिन सीमित पदों के कारण वे स्थायी नौकरी से वंचित हैं और इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच गये हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सरकार उन्हें नोटिस भेजकर डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गये नोटिस तुरंत वापस लिये जायें और उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनी जाये। उन्होंने वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करने तथा दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर ‘सेवा ज्योति अभियान’, 7 अक्टूबर को जयपुर में होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर ‘सेवा ज्योति अभियान’, 7 अक्टूबर को जयपुर में होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति अभियान’ आयोजित।...
पंजाब सीएमओ में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त: ओएसडी से जुड़े मामले की सीबीआई जांच के आदेश, दो महीने में रिपोर्ट
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी महंगी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
अंसार अल्लाह का दावा: सऊदी अरब ने यमन में 24 घंटों के भीतर किए 106 हवाई हमले
निकाय चुनाव में पुलिस की भूमिका पर कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस ; एक सप्ताह में मांगा जवाब
राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग