टैरिफ पर अस्थाई रोक से शेयर बाजार को राहत, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई करीब 2 फीसदी की छलांग

एनएसई) का निफ्टी 22,850.90 अंक पर पहुंच गया

टैरिफ पर अस्थाई रोक से शेयर बाजार को राहत, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई करीब 2 फीसदी की छलांग

कारोबार की शरुआत होते ही सेंसेक्स 988.34 की तेजी के साथ 74,835.49 अंक पर खुला और 75,279.45 अंक के उच्चतम, जबकि 74,762.84 अंक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ पर 90 दिनों की अस्थाई रोक से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने राहत की सांस ली और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब दो फीसदी उछल गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1413.87 अंक अर्थात 1.91 प्रतिशत की छलांग लगाकर 75,261.05 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 451.75 अंक यानी 2.02 प्रतिशत की उड़ान भरकर 22,850.90 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार की शरुआत होते ही सेंसेक्स 988.34 की तेजी के साथ 74,835.49 अंक पर खुला और 75,279.45 अंक के उच्चतम, जबकि 74,762.84 अंक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 296.25 अंक की बढ़ोतरी के साथ 22,695.40 अंक पर खुला और 22,869.45 अंक के उच्चतम, जबकि 22,695.40 अंक के निचले स्तर पर रहा। विश्लेषकों के अनुसार ट्रंप ने उन देशों पर पारस्परिक टैरिफ में 90 दिनों की अस्थाई रोक लगा दी है, जिन देशों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की है। इससे वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध होने की आशंका कम होने से निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत हुई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 22 लाख छात्रों...
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर
असम के मानस नेशनल पार्क में सफारी जीप पर गैंडे का हमला : वाहन को बार-बार मारा धक्का, घबराए पर्यटक
मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने किया आमेर महल का निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
उपभोक्ता मामले विभाग ने 43 पेट्रोल पंपों के नोजल किए सीज, 60 एमएल तक कम दे रहे थे ईंधन
गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल : लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोद्र रूप में सूर्य