परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी

रूस की सुरक्षा को खतरा

परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी कि सामूहिक पश्चिम दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा को खतरा होने पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार कोई कोरी धमकी नहीं बल्कि हकीकत है और ऐसे हमलों को संयुक्त हमला माना जाएगा।

मॉस्को। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि सामूहिक पश्चिम जानबूझकर दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, सामूहिक पश्चिम लगातार यूक्रेन की सरकार का समर्थन कर रहा है और जानबूझकर दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है।

मेदवेदेव ने कहा कि अगर रूस की सुरक्षा को खतरा होता है तो उसे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई डराने-धमकाने की चाल नहीं है। मेदवेदेव ने कहा, सभी को यह समझना चाहिए कि कुछ खास मामलों में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डराने-धमकाने का तरीका नहीं है बल्कि हकीकत है। रूस की परमाणु नीति, जिसके तहत देश की सुरक्षा को खतरा होने पर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार है, उसे इशारा नहीं कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रूस या बेलारूस के खालिफ़ किसी ऐसे देश का हमला, जिसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं लेकिन जिसे किसी परमाणु शक्ति वाले देश की भागीदारी या समर्थन प्राप्त है, उसे संयुक्त हमला माना जाएगा।

 

Read More महाराष्ट्र में अब बच्चों के कंधों पर नहीं होगा भारी बस्ते का बोझ :  शरीर के वजन का 10% ही होगा बैग, 10 दिन बैग फ्री स्कूल 

Read More भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश : 7 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा मानसून, फिर पड़ेगा कमजोर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव   इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। चांदी 2,400 रुपए बढ़कर 2,45,400 रुपए...
सऊदी अरब ने ईरान को दी हूतियों पर लगाम लगाने की चेतावनी, पाकिस्तान तनाव कम करने में जुटा; बढ़ा क्षेत्रीय खतरा
केंद्र की कर्मचारियों को बड़ी राहत, एलटीसी योजना को सितंबर 2028 तक बढ़ाया
20 सितंबर को गूंजेगी सुरों की खुशनुमा शाम, ‘गज़लनामा, गज़ल एवं गीत की संगीत संध्या’ का पोस्टर लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की शाम की फ्लाइट 19 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार 
पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा