लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे

संवैधानिक अधिकारों की बहाली का पूर्ण समर्थन

लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले वर्ष लेह में आंदोलन के दौरान मारे गए चार युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए घटना की न्यायिक जांच और दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने लद्दाख की जमीन, रोजगार, संस्कृति व पर्यावरण सुरक्षा के लिए छठी अनुसूची और संवैधानिक अधिकारों की बहाली का पूर्ण समर्थन किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले वर्ष 24 सितम्बर को लेह में आंदोलन के दौरान मारे गये चार युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए घटना की न्यायिक जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाने, जवाबदेही तय करने और बिना भय या पक्षपात के न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है। खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एक वर्ष पहले लद्दाख के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए चले आंदोलन के दौरान लेह में चार युवाओं को गोली मारी गयी थी। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर वह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों ने अपनी वैध आकांक्षाओं को पूरा किये जाने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है। कांग्रेस भूमि, रोजगार, नाजुक पर्यावरण, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए छठी अनुसूची सहित सार्थक संवैधानिक सुरक्षा की उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ी है। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र और प्रतिनिधि संस्थाओं को पूरी तरह बहाल किया जाना चाहिए तथा लोगों को अपने भविष्य के निर्धारण में प्रभावी आवाज मिलनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपने सहयोगियों के...
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति
लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे