भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि : डीजल-पेट्रोल वाहनों से भी तेजी से बढ़ रहा विद्युत वाहनों का बाजार, गडकरी ने कहा- बैटरी क्षेत्र में भी देश होगा आत्मनिर्भर 

ईवी बैटरी उत्पादन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि : डीजल-पेट्रोल वाहनों से भी तेजी से बढ़ रहा विद्युत वाहनों का बाजार, गडकरी ने कहा- बैटरी क्षेत्र में भी देश होगा आत्मनिर्भर 
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम को एचपीसीएल टाइम्स ड्राइव वाहन उद्योग सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में विद्युत चालित वाहनों की बिक्री की वृद्धि दर 15 प्रतिशत से अधिक है और इसका बाजार पेट्रोल और डीजल के वाहनों से अधिक तेज गति से बढ़ रहा है। गडकरी ने कहा है देश में लिथियम के भारी मात्रा में खनिज खनिज स्रोत मिलने से भारत विद्युत वाहनों की बैटरी के क्षेत्र में भी आत्म निर्भर होगा। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम को एचपीसीएल टाइम्स ड्राइव वाहन उद्योग सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने गडकरी ने कहा कि ''भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है और इसकी वार्षिक प्रभावशाली 15.4 प्रतिशत वृद्धि दर पेट्रोल और डीजल मॉडल की तुलना में काफी अधिक है। इस वृद्धि का श्रेय सरकारी प्रोत्साहन, तेजी से तकनीकी प्रगति और ईवी विश्वसनीयता में उपभोक्ता विश्वास को दिया जाता है। जम्मू-कश्मीर में भारत का 60 लाख  टन लिथियम के खनिज स्रोत का पता लगा है। इससे ईवी बैटरी के इस कच्चे माल के आयात पर निर्भरता को कम होगी और घरेलू ईवी बैटरी निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय कच्चे माल की उपलब्धता के साथ, भारत ईवी बैटरी उत्पादन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से मजबूत कानूनों पर जोर दिया गडकरी ने कहा कि ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, जिसमें दोपहिया वाहनों को दो हेलमेट के साथ बेचना अनिवार्य होगा। गड़करी ने मानसरोवर तीर्थ की यात्रा करने के इच्छुक के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों का उल्लेख करते हुए  कहा कि ''भारत का सड़क बुनियादी ढांचा जल्द ही पिथौरागढ़ के माध्यम से मानसरोवर तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को सिक्किम के माध्यम से लंबा मार्ग तय करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। सड़क बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद विदेश मंत्रालय चीन के साथ इस मुद्दे को उठाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने वाहन उद्योग के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ''पानीपत में, इंडियन ऑयल ने मेरे सपनों की परियोजनाओं में से एक शुरू की है- पराली से इथेनॉल का उत्पादन। इस परियोजना का लक्ष्य प्रतिदिन एक लाख लीटर और प्रति वर्ष 88,000 टन इथेनॉल का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि  भारत में आने वाले इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की रेंज 400 किलोमीटर तक होगी, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 120 किलोमीटर होने की उम्मीद है। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  चार्जिंग स्टेशनों से सुसज्जित 670 सड़क किनारे सुविधाओं की स्थापना पर काम कर रहा है। देश में विद्युत वाहन चार्जिग अवसंरचना का  मानकीकरण भी होगा तथा बसों के लिए लागू की गई फ्लैश चार्जिंग प्रणाली की क्षमता अभी 50,000 इलेक्ट्रिक बसों की है, हालांकि मांग एक लाख से अधिक की है। कार्यक्रम में 35 से अधिक श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

Read More माध्यमिक और प्रवेशिका परीक्षा में बड़ा बदलाव : साल में दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फेल और सप्लीमेंट्री शब्द होंगे खत्म

 

Read More ‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता

Tags: sales

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह