भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे

मार्को रुबियो की भारत यात्रा के बीच दोनों देशों के रिश्तों में दिखी नरमी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका लंबे समय से जारी बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के बीच ट्रंप ने संकेत दिया कि यह समझौता पिछले करारों से काफी अलग और ऐतिहासिक होगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका एक वर्ष से अधिक समय से जारी बातचीत के बाद व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करेंगे। हां, हम इसके काफी करीब हैं।"

उन्होंने कहा कि यह समझौता "काफी अलग तरह का समझौता हो सकता है", जिससे संकेत मिलता है कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला समझौता पहले के व्यापार समझौतों से अलग हो सकता है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा को वीजा प्रतिबंधों और शुल्क लगाने की धमकियों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव को कम कर द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की अमेरिकी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

रुबियो ने मंगलवार को आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि शुल्क लगाने का उद्देश्य "भारत को दंडित करना" नहीं है और वीजा प्रतिबंध भी भारत को "निशाना बनाकर" नहीं लगाए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन विफल होने या आधार कार्ड न होने की स्थिति में बच्चों...
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे
भविष्य के युद्धों के लिए तैयार होगी भारतीय सेना, राजनाथ सिंह जारी करेंगे सैन्य संचालन सिद्धांत