ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा

आखिरी बार कब भारत आए थे चिनफिंग?

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी संभव है।

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर होने वाली इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत की भी संभावना है।

शी चिनफिंग का यह दौरा भारत-चीन संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिक्स देशों के सहयोग पर भी दोनों पक्ष चर्चा कर सकते हैं। भारत वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत राजधानी में शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

शी आखिरी बार अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। तब उन्होंने चेन्नई के पास महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक की थी। इससे पहले वह 2016 में गोवा ब्रिक्स सम्मेलन और 2014 में भारत यात्रा पर आए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स बुधवार रात दिल्ली से रवाना होकर गुरुवार सुबह जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन...
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है
जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित
राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, हादसों में मौतें रोकने के लिए एनएचएआई की जीरो टॉलरेंस नीति