गुरु रंधावा ने अपने पहले स्वतंत्र अलबम विदआउट प्रेजुडिस को किया रिलीज

दर्शक इस खास लॉन्च को देखने के लिए बेहद उत्साहित

गुरु रंधावा ने अपने पहले स्वतंत्र अलबम विदआउट प्रेजुडिस को किया रिलीज
हाल ही में, गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक एल्बम के ऑडियो ट्रैक जारी किए हैं, जिन्हें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर आनंद लिया जा सकता है।

मुंबई। संगीत सेंसेशन गुरु रंधावा ने वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर अपने पहले स्वतंत्र एल्बम विदआउट प्रेजुडिस को रिलीज कर दिया है। यह इवेंट गुरु रंधावा और वार्नर म्यूजिक इंडिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जहां दर्शक इस खास लॉन्च को देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। जैसे ही लिरिकल वीडियो का अनावरण किया गया, दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो विदआउट प्रेजुडिस को लेकर उत्साह को दर्शाती है।  

लॉन्च के इस खास मौके पर गुरु रंधावा ने एक विस्तृत प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया, जिसमें उन्होंने विदआउट प्रेजुडिस के पीछे की रचनात्मक प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ सहयोग पर भी चर्चा की और भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने के इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। विदआउट प्रेजुडिस गुरु रंधावा के लिए एक साहसिक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो भारत की समृद्ध संगीत विरासत को अंतर्राष्ट्रीय ध्वनियों के साथ बखूबी जोड़ता है। हाल ही में, गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक एल्बम के ऑडियो ट्रैक जारी किए हैं, जिन्हें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने अपने एक गाने गल्ला बाता का पूरा वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया है। गुरु रंधावा ने इस गाने को गाया है, इसके बोल गुरजित गिल ने लिखे हैं और संगीत की रचना हनी ढिल्लों और गुरजित गिल ने की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्कल की मेजबानी में एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल...
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव