आईआईटी स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रही नौकरी, प्लेसमेंट नही होने की क्या हो सकती है वजह?

बड़े संस्थानों के भी 35 से 40 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट नहीं मिल पाया

आईआईटी स्टूडेंट्स को भी नहीं मिल रही नौकरी, प्लेसमेंट नही होने की क्या हो सकती है वजह?

अक्सर स्टूडेंट्स अच्छी नौकरी और पैकेज पाने के लिए आईआईटी जैसे संस्थानों में एडमिशन लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी युवाओं को नौकरी नही मिल पाती है।

नई दिल्ली। देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में 2024-25 प्लेसमेंट सीजन चल रहा है। बीटेक कोर्सेज के छात्रों को इस बार बेहतर नतीजों की उम्मीद है। लेकिन साल 2020-21 से 2023-24 तक के आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 20 आईआईटी में प्लेसमेंट स्ट्राइक रेट 4% से 20% तक गिरा है। इंजीनियरिंग एजुकेशन में देश-विदेश की रैंकिंग में भारत का नाम रोशन करने वाले आईआईटी दिल्ली, मद्रास, बॉम्बे, रुड़की, गुवाहाटी समेत कई बड़े नाम इस लिस्ट में हैं। वहीं 2023-24 की तुलना में 2021-22 में 22 आईआईटी में प्लेसमेंट प्रतिशत में कमी दर्ज की गई। संसदीय पैनल ने भी इस पर चिंता जताई है।

कहां कितनी फीसदी गिरावट

आईआईटी            2020-21    2021-22  2022-23    2023-24    गिरावट
आईआईटी दिल्ली    85.64%    87.69%    89.88%    72.81%       17%
आईआईटी मद्रास    73.19%    85.71%    83.94%    73.29%      10%
आईआईटी बॉम्बे      -                   -         88.07%      83.39%        4.68%
आईआईटी कानपुर     -                 -         89.04%        82.48%     6.56%
आईआईटी बीएचयू    -               -           95.62%      88.04%        7.58%
आईआईटी रूड़की    -                  -          97.76%     79.66%         18.1%
आईआईटी धारवाड़    -               -         90.20%      65.56%        24.64% 

आईआईएम को छोड़ आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी सबकी प्लेसमेंट गिरी!
शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईआईएम जैसे कुछ संस्थानों को छोड़कर साल 2021-22 और 2023-24 के बीच आईआईटी और ट्रिपल आईटी में प्लेसमेंट में असामान्य गिरावट आई है। एनआईटी में भी इसी तरह का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। पिछले दो सीजन में छात्रों को मिले एवरेज पैकेज में गिरावट आई है। 

Read More नेपाल में बवाल : हिंसा के बाद ओली सरकार का एक्शन, राजशाही समर्थकों ने दिया 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों के सामने सरकार ने घुटने टेके  पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों के सामने सरकार ने घुटने टेके 
अजीतगढ़ में बदमाशों के पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर...
बिहार में पुल ढहने के मामले की जांच के लिए दायर याचिका पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित, न्यायाधीश खन्ना ने कहा - हमने जवाबी हलफनामे को देखा
परकोटा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर संकट : व्यापारियों में रोष व्यापार बंद कर किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जौहरी बाजार में निकाली विरोध प्रदर्शन रैली
सोते हुए लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले दो हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार, फोन और स्कूटी बरामद 
सरिस्का वन क्षेत्र लगी आग पर पाया काबू, 100-150 हैक्टेयर वन क्षेत्र हुआ प्रभावित
राज्य योजना में सड़कों के लिए 17384 करोड़ का प्रावधान, दीया कुमारी ने कहा- प्रदेश में 5000 करोड़ की लागत से बनेगें नेशनल हाइवे
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही की तो बर्दाश्त नहीं, अग्रवाल ने वीसी से की योजनाओं की समीक्षा