खतरनाक हो रहे मवेशी, लोग हो रहे जख्मी : शोभा यात्रा की भीड़ में घुसी गाय, लोगों का बाहर निकलना हो रहा मुश्किल

भीड़ में घुस रहे, सड़कों पर दौड़ रहे मवेशी

खतरनाक हो रहे मवेशी, लोग हो रहे जख्मी : शोभा यात्रा की भीड़ में घुसी गाय, लोगों का बाहर निकलना हो रहा मुश्किल
तेज गति से निकलने वाले वाहनों से आए दिन इनके टकराने पर हादसे होने का खतरा बना हुआ है

कोटा। शहर की सड़कों से अभी भी मवेशी नहीं हटे हैं। जगह-जगह मेन रोड पर लगे मवेशियों के झुंड लोगों के लिए खतरा बने हुए है। ये भीड़ में घुस रहे हैं और सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। शहर में सड़कों पर निराक्षित हालत में घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कायन हाउस व गौशाला में बंद करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। निगम की ओर से इस जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं निभाने के कारण सड़कों पर मवेशियों का झुंड बढ़ता ही जा रहा है। शहर का कोई भी मेन रोड, चौराहा, वीआईपी क्षेत्र, चम्बल पुलिया, फ्लाई ओवर ऐसा नहीं है जहां मवेशियों का जमघट नहीं देखने को मिले। नई धानमंडी के सामने और सब्जीमंडी में तो इतने अधिक मवेशी हैं कि वहां लोगों का जाना ही मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं जिस निगम की जिम्मेदारी इन मवेशियों को पकड़ने की है उस निगम कार्यालय के आस-पास हौ इनका जमघट देखा जा सकता है। यहां तक की हाइवे पर भी मवेशियों के झुंड घूमते हुए देखे जा सकते है। जिससे तेज गति से निकलने वाले वाहनों से आए दिन इनके टकराने पर हादसे होने का खतरा बना हुआ है। कई बार मवेशी अचानक आने या रात के अंधेरे में नजर नहीं आने से हादसे हो भी रहे हैं। 

शोभा यात्रा की भीड़ में घुसी गाय
हालत यह है कि सुनसान रोड पर ही नहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों तक में पशु घुस रहे है। शहर में एक दिन पहले निकली विशाल शोभा यात्रा जिसमें हजारों महिलाएं और लोग शामिल थे। उस भीड़ तक में एक गाय घृस गई थी। जिससे लोगों के लिए खतरा हो गया था। गनीमत रही कि एक महिला को वह नजर आ गई। उसने गाय से बचाने के लिए महिलाओं को दूर हटाना शुरु कर दिया। जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वरना यदि कोई उस गाय को भगाता या गाय भीड़ में डरकर भागती तो कई महिलाएं चोटिल हो सकती थी।

देव नारायण योजनासे पलायन
शहर को कैटल फ्री बनाने व पशुओं को शहर से दूर करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में नगर विकास न्यास के माध्यम से करीब 300 करोड़ की लागत से बंधा धर्मपुरा में देव नारायण आवासीय योजना बनाई गई थी। जहां पशु पालकों और पालतू पशुओं को उस योजना में शिफ्ट किया गया था। जानकारों के अनुसार योजना में सुविधाओं का अभाव होने से कई पशु पालक फिर से शहर में और पुरानी जगहों पर लौटने लगे है। जिससे फिर से मवेशी सड़कों पर नजर आ रहे है।  जानकारों का कहना है कि पशु पालक दूध निकालने के बाद पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। जिससे वे सड़कों पर आकर हादसों का कारण बन रहे हैं। जबकि उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने पशुओं को बांधकर रखें। 

इनका कहना है
नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा तो काफी समय से घेरा डालकर मवेशी कायन हाउस में लाए जा रहे है। नगर निगम कोटा उत्तर ने भी पकड़ना शुरु कर दिया है। हालत यह है कि रोजाना 50 से 60 पशुओं को कायन हाउस लाया जा रहा है। जिससे रोजाना दो से तीन चक्कर वाहनों में इन पशुओं को बंधा गौशाला में भेजा जा रहा है।  कायन हाउस व गौशाला दोनों जगह पर क्षमता से अधिक गौवंश हो गए हैं। उन्हें रखने की जगह तक नहीं होने से कई बार नए आने वाले पशुओं की मृत्युदर अधिक हो जाती है।  गौशाला विस्तार के लिए मिली 26 बीघा जमीन की चार दीवारी बनाने का 1.37 करोड़ का टेंडर किया है। जबकि जरूरत गौशाला में पशुओं के बाड़े बनाने की है। 
-जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, गौशाला समिति, नगर निगम कोटा दक्षिण

Read More मदद की राह में 90 डिग्री मोड़ से घिसटने को मजबूर 'आमीन'

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत