हैण्डपम्प वेटिलेंटर पर, पेयजल संकट गहराया

मरम्मत के अभाव में दुर्दशा का शिकार हो रहा सरकारी हेडपंप

हैण्डपम्प वेटिलेंटर पर, पेयजल संकट गहराया

रास्ते से गुजरने वाले राहगीर खेतों पर आने जाने वाले किसान एवं स्कूल में पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है

पनवाड़। खानपुर उपखंड की आकोदिया ग्राम पंचायत के गणेशपुरा गांव में ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण लगभग पांच वर्षों से हेडपंप मरम्मत के अभाव में खराब होकर जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए तपती गर्मी चिलचिलाती धूप में पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार ग्राम पंचायत को अवगत भी कराया लेकिन हेडपंप की मरम्मत नहीं हो पाई । गणेशपुरा गांव निवासी चौथमल प्रजापति,राकेश कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि गणेशपुरा गांव से आकोदिया तक जाने वाली संपर्क सड़क पर पिछले कई वर्षों से सरकारी हेडपंप खराब पड़ा हुआ है। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर खेतों पर आने जाने वाले किसान एवं स्कूल में पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। यही नहीं मोहल्ले के लोगों को भी पीने के पानी के लिए इधर उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती हैं। इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया। मगर ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण हेडपंप मरम्मत के अभाव में दुर्दशा का शिकार हो रहा है। 

दुर्दशा का शिकार हैण्डपंप 
ग्रामीणों की सूचना पर नवज्योति टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो हेडपंप दुर्दशा का शिकार हो रहा है। हेडपंप के आस पास झाड़ियां उगी हुई है, कचरे मिट्टी में दबा हुआ है। जो हेडपंप सड़क से 4 फीट की ऊंचाई पर था आज अनदेखी के कारण मात्र एक फीट ही दिखाई दे रहा है। जब हेडपंप की जानकारी मोहल्लेवासियों ली तो बताया कि लगभग पांच वर्षों से हेडपंप खराब पड़ा हुआ है इसके लिए ग्राम पंचायत को अवगत कराया था। जिसपर ग्राम पंचायत द्वारा मरम्मत करा दी गई थी, लेकिन वापिस खराब होने पर मेकेनिक द्वारा ठीक नहीं करके हेडपंप का हत्था खोल कर ले गए,इसकी शिकायत ग्राम पंचायत को दी गई थी। लेकिन समाधान कुछ नहीं हुआ और हैण्डपंप तब से कारण स्थिति में पड़ा हुआ है।

 पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाना मजबूरी बना हुआ है। 
- हरीश मेहता, ग्रामीण 

गर्मी ने दस्तक दे दी है लेकिन हैण्डपम्प की दुर्दशा देखकर ग्रामीणों में रोष है, ग्रामीणों ने हैण्डपम्प ठीक करवाने की मांग की है। 
- नरेश मेहता, ग्रामीण 

Read More सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा

पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
- राजेंद्र मेहता, ग्रामीण 

Read More जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद

हैण्डपंप खराब होने की जानकारी नहीं थी,जल्द ही हैण्डपंप की मरम्मत करा दी जाएगी।  
- सुरेश कुमार वर्मा , सेकेट्री आकोदिया ग्राम पंचायत 

Read More सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने खाली कराया परिसर, कुछ नहीं मिला

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र  ‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “वसुधा - महिला कलाकार शिविर” का आयोजन। 8 से 13 मार्च तक...
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला